फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन विवाहित युवतियां लापता

Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से तीन विवाहित युवतियां बिना बताए कहीं चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। घरवालों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सभी मामलों में लापता का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पहले मामले में जिले के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन मार्च को सुबह के समय उसकी 28 वर्षीय पत्नी शहर के एक निजी अस्पताल में आई थी। वह घर वापस नहीं लौटी और वहां से लापता हो गई। जांच अधिकारी मनीषा रानी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर
विज्ञापन


दी है।

दूसरे मामले में पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन मार्च को उसकी 28 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में पूंडरी के एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि चार मार्च को उसकी 20 वर्षीय पत्नी दो साल के बेटे के साथ बिना बताए घर से चली गई। वह अभी तक वापस नहीं लौटी है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें