फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉर्डरों पर लगाई बसों को भेजा वापस

Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान आंदोलन 2.0 के तहत सील किए गुहला के टटियाना व कैथल में संगतपुरा बॉर्डर पर लगाई गई बसों को अब पुलिस प्रशासन ने रोडवेज के डिपो में वापस भेज दिया है। दरअसल, इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन को पुलिस बल व अर्धसैनिक टुकड़ियों के लिए कुल 17 बसों को बॉर्डर पर लगाया गया था। अब इसमें से प्रशासन ने आठ बसें डिपो में वापस भेज दी है।

अब ये अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। वहीं, कैथल डिपो में पंजाब जाने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत देते हुए गांवों के रास्ते पंजाब के समाना के लिए बस को बहाल कर दिया है। इससे अब यात्री समाना से पंजाब के पटियाला सहित अन्य जिलों में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि समाना जाने वाली बसें गुहला के खुशहाल माजरा, सरौला, दाबा चाबा, मलिकपुर और महमूदपुर गांव होते हुए समाना में पहुंचेगी।
अभी तक जिला प्रशासन ने गुहला में टटियाना बॉर्डर को तो नहीं खोला है, लेकिन यात्रियों की समस्या को देखते हुए समाना के लिए बस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गांवों के रास्तों के माध्यम से बुधवार सुबह से समाना के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस बस सेवा के तहत लोग पंजाब के पटियाला सहित अन्य जिलों के लिए यात्रा कर सकेंगे।

- रोहताश जांगड़ा, बस अड्डा प्रबंधक, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें