संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गया। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जींद रोड कैथल पर एक राइस मिल में काम करने वाले मोहम्मद वाहिद ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 30 सितंबर को दोपहर के समय वह मिल से नया बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी कार चालक भाग गया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चौशाला निवासी हैप्पी ने कलायत थाने में शिकायत दी कि 28 सितंबर को वह अपनी बहन प्रीति के साथ अपनी दादी ज्ञासो देवी को दवाई दिलवाने के लिए कलायत लेकर लेकर गया था। जब वे पैदल वापस जा रहे थे और गांव रामगढ़ पांडवा की तरफ सडक़ क्रॉस करने के लिए खड़े थे तभी बस स्टैंड कलायत की तरफ से कार चालक ने उसकी 70 वर्षीय दादी को टक्कर मार दी। हादसे से उसकी दादी को बाजू, टांग व सिर में काफी चोंटे लगी। कार चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदलखेड़ी गांव निवासी मिट्ठू ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 23 सितंबर को वह बाइक पर सवार होकर अपने काम के लिए कैथल जा रहा था। जब वह गांव तितरम में बिजली बोर्ड के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने एकदम से कट मार दिया। इससे ट्राली के पीछे लगा हुआ डाला खुलकर उसको लगा और उसे काफी चोटें आईं। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया।