फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं के कट्टे चोरी करने में नाबालिग सहित तीन पकड़े

Fri, 18 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने क्योड़क मंडी से गेहूं के 47 कट्टे चोरी करने के मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपी पकड़े हैं।

इस मामले में क्योड़क चौकी की पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह की टीम ने सीवन निवासी 15 वर्षीय किशोर को निरुद्ध करने के अतिरिक्त गढ़ी निवासी वकील व जाखौली अड्डा कैथल निवासी आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुड्डा सेक्टर 19 कैथल निवासी राजपाल ने शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल को अनाज मंडी क्योड़क में स्थित दुकान के पास तंबू से 47 कट्टे गेहूं चोरी हो गए थे। सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरीशुदा 40 कट्टे गेहूं बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी किठाना से चोरों ने गेहूं के 10 बैग चुराए

कैथल। अनाज मंडी किठाना से चोर हजारों रुपये के गेहूं के बैग चुरा कर ले गए। जींद रोड कैथल निवासी प्रवीण कुमार ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल को चोर किठाना गेहूं खरीद के बाद अंदर रखे 10 गेहूं के बैग चोरी हो गए। इनकी कीमत करीब 13 हजार 500 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें