ृ7-कलायत। गिरी हुई मकान की छत दिखाती महिला
- फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत में बारिश की वजह से बीरमती का मकान, जंगीरी के घर की रसोई व वार्ड 10 के मजदूर ऋषिपाल का मकान गिर गया। गनीमत रही कि इन तीनों घटनाओं में परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्रभावित परिवार का कहना है कि वे दिहाड़ी-मजदूरी से घर का चूल्हा जलाते हैं। प्राकृतिक आपदा ने उन्हें छत से महरूम कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मकानों के गिरने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष शशीबाला ने परिवारों की सूची तैयार करने के नपा सचिव को निर्देश दिए हैं। लोगों को राहत देने के लिए उन्हें आर्थिक मदद देने की बात कही है।