कैथल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 25 केस सामने आए हैं, जबकि एक संक्रमित व्यक्ति ने कोरोना का मात दी है। फिलहाल जिले में कोरोना के 90 केस एक्टिव हैं। इनमें से 84 का इलाज होम आइसोलेशन में, पांच मरीज का नागरिक अस्पताल में और एक का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। जिले में 14 हजार 605 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 143 ठीक हो चुके हैं।
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिले में अब तक 18 लाख 34 हजार 962 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से नौ लाख 16 हजार 204 व्यक्तियों को पहली डोज, आठ लाख 52 हजार 616 व्यक्तियों को दूसरी डोज व 664 हजार 142 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 2305 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।