फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में तीन छात्राओं को पदक

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंटर कॉलेज पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आरकेएसडी कॉलेज की छात्राओं ने उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज पहुंचने पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. सोम प्रकाश वर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गत एक अप्रैल को आयोजित इंटर कॉलेज पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।

इसी प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। इसमें बीए द्वितीय की छात्रा श्रुति ने रजत, बीए तृतीय वर्ष की कमल व बीएसी स्पोर्ट्स की साक्षी ने ने कांस्य पदक जीता है। प्राचार्य डॉ. सतबीर मैहला ने इन छात्राओं को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल की खासियत

पेंचक सिलाट एक मार्शल आर्ट है जिसमें पूरे शरीर का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई की जाती है। इसमें हथियारों के अलावा वार, हाथापाई, और फेंकना शामिल है। इसका अभ्यास शारीरिक रक्षा के लिए और मनोवैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। इंडोनेशिया में इसे आधिकारिक तौर पर पेंचक सिलाट कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें