फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टॉप-10 में आरकेएसडी की तीन छात्राएं शामिल

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के प्रातः कालीन सत्र की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बी वोकेशनल पांचवें सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में पहले 10 में से तीन स्थान हासिल किया। कॉलेज में बुधवार को तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इनमें बी वाकेशनल पांचवें सेमेस्टर की छात्रा दिव्या ने तीसरा स्थान और नेहा ने आठवां स्थान एवं वर्षा ने 10वां स्थान प्राप्त किया।

इन मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. संजय गोयल ने 2100 रुपये प्रति छात्रा को नकद राशि देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी हर सत्र की परीक्षा में टॉप करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विद्यार्थी संस्था के बेहतरीन संसाधनों का उपयोग करके भविष्य में
विज्ञापन


इस प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। मेधावी छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं विभाग के शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा और वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें