संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमए अर्थशास्त्र चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आईजी महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। यह जानकारी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने दी।
अनु शर्मा ने 2000 में से 1572 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। काजल ने आठवां (1524 अंक) और दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में काजल ने 500 में से 371 अंक प्राप्त कर विवि में छठा स्थान हासिल किया। प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को बधाई दी। छात्राओं को बधाई देने के लिए महाविद्यालय समिति के जनरल सेक्रेटरी, नरेंद्र मिगलानी, संयुक्त सचिव, गर्वनिंग बॉडी, सुरेश गुप्ता, गवर्निंग बॉडी सदस्य, सतीश सेठ, कॉलेज की सांयकालीन सत्र की प्राचार्या इंचार्ज सुरभि शर्मा, कोऑर्डिनेटर श्वेता तंवर और स्टाफ सदस्यों में से डॉ. आरती चावला, डॉ. नीलम शर्मा व नंदिनी मौजूद रही।