फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों में तीन नशा तस्कर काबू

Mon, 22 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी काबू किए हैं। पहले आरोपी से 430 ग्राम डोडापोस्त और दूसरे आरोपी से 55.32 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस की टीम दोपहर में गश्त के दौरान मानस रोड कैथल पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव गदली में रहने वाला राजस्थान निवासी लिछु राम डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। इस पर पुलिस टीम ने ड्रेन पुल मानस रोड कैथल के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद टीम ने अपने हाथ में प्लास्टिक पॉलीथिन लिए आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका। एक्सईएन एचवीपीएनएल कैथल परमवीर के समक्ष उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 430 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धीरदेसर पुरोहितान जिला बीकानेर राजस्थान निवासी लिछु राम हाल किरायेदार गांव पट्टी कौथ के रूप में हुई।
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल के जोगिंद्र सिंह की टीम गश्त दौरान खुराना रोड कैथल पर मौजूद थी। एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने खुराना रोड कैथल के नजदीक नाकाबंदी की। जो वहां कुछ समय बाद गांव खुराना की तरफ बाइक पर आए संदिग्ध सीवन निवासी मुकेश कुमार व गौरव को काबू कर लिया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एक्सईएन एचवीपीएनएल कैथल परमवीर के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी मुकेश के कब्जे से 22.43 ग्राम अफीम और आरोपी गौरव के कब्जे से 32.89 ग्राम अफीम सहित दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 55.32 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज करके दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें