फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों में तीन नशा तस्कर काबू, गाड़ी जब्त

Fri, 10 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने अलग-अलग दो मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 किलो 125 ग्राम चूरा पोस्त और 7.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, साथ ही नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त की गई।

डीएसपी रोहताश ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार और एएसआई जसमेर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान ढांड रोड, कैथल पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि स्विफ्ट डिजायर कार में दो युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत रेडिंग की और दोनों युवकों रिंकू उर्फ काला और आर्यन (गांव क्योड़क निवासी) को पकड़ लिया। तलाशी में गाड़ी की सीट के नीचे से 4 किलो 215 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में, एंटी नारकोटिक सेल की टीम महाराणा प्रताप चौक, राजौंद पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि विशाल (वार्ड नं. 4, राजौंद निवासी) हेरोइन बेचने और उपयोग करने में संलिप्त है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और विशाल को पकड़ लिया। आरोपी की पैंट की जेब से 7.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उधर, पिहोवा मंे अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर पिहोवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 7 अप्रैल को गुमथला गढ़ू चौकी प्रभारी एसआई कमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव शीशगरां में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी सिंद्र को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सात बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे अदालत के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें