फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Thu, 15 May 2014 12:23 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार शाम को चार सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चारों ही घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


भागल में कार ने बाइक को टक्कर मारी
पहले मामले में पिहोवा निवासी सुखविन्द्र सिह ने बताया कि वह भागल से चीका कि ओर आ रहा था। इस दौरान गांव भागल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसके  60 वर्षीय पिता करनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बाद में इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गांव कम्हेड़ी में बाइक की टक्कर से मौत
इसी प्रकार से दूसरे मामले में दूसरी घटना में पंजाब के समाना कस्बा के गांव बिजालपुर निवासी बिकी ने बताया कि सोमवार को अज्ञात बाईकसवार ने चीका के गांव कम्हेड़ी के बस स्टैंड पर उसके मामा मोहन लाल को टक्कर मार दी। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बड़सीकरी कलां गुरुद्वारे के ग्रंथी की जान गई
तीसरी घटना में कलायत के गांव बड़सीकरी कलां में हुए हादसे में गुरुद्वारे के ग्रंथी की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बड़सीकरी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को समय में डेरा रत्नागीरि रोड पर भाजी नामक ट्रैक्टर चालक ने डेरे में गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरनाम सिह की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिल्हाल आरोपी फरार है।

खरकां मोड़ पर हादसे में दो घायल
गुहला के गांव लालपुर वासी बलविन्द्र ने शिकायत में बताया कि सोमवार को खरकां मोड़ पर परमजीत सिंह ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह और उसकी माता गुरदीप कौर घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें