फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 22 Oct 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चार अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में यूपी के गांव लूम निवासी नीरज ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह गांव चंदाना में गुड़ का कोल्हू चलाता है। 20 अक्तूबर को दोपहर के समय गांव में एनएच-152 पर एक अज्ञात व्यक्ति जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। जब उन्होंने उस व्यक्ति को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव फरल निवासी गुलजार सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 अक्तूबर को शाम के समय उसका भाई राकेश बाइक पर सवार होकर पूंडरी गया था। जब वह शहर के मुख्य मार्ग पर जा रहा था तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर किया। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव बाहरी निवासी सोमपाल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 11 अक्तूबर को वह अपने परिवार के सदस्यों सूरजभान व रामकली के साथ मोटरसाइकिल पर गांव तितरम से जा रहा था।

जब वह तितरम मोड के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, गांव किच्छाना के पास कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव इंटल कलां जिला जींद निवासी राजेंद्र सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 21 अक्तूबर को उसके चाचा का लड़का राकेश अपनी ऑटो में सवार होकर कसान से जींद की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह गांव किच्छाना के पास गुलियाणा रोड पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका ऑटो सडक़ के साथ गड्ढे में पलट गया। कार चालक मौके से भाग गया। वे राकेश को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें