फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अखंड पाठ संग तीन दिनी कार्यक्रम शुरू

Sat, 02 Sep 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। माता गेट स्थित गुरु हवेली सूरज प्रकाश में शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुक्रवार को पहले दिन अखंड पाठ से इसका प्रारंभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम तीन सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से संत समाज के लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञानी शेर सिंह अंबाले वाले ने बताया कि गुरु हवेली सूरज प्रकाश में यह कार्यक्रम शनिवार व रविवार तक चलेगा। इस दिन गुरुद्वारा की सेवा संभाल के कार्य की शुरुआत की जाएगी। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब को इसी हवेली में विराजमान किया जाएगा। इस मौके पर बाबा मान सिंह, निरतार सिंह, एडवोकेट विक्रम मुल्तानी व गौरव शर्मा, विश्वजीत शर्मा, सत्य नारायण, अशोक कुमार, गुलाब व ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें