फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीनियर हैंडबॉल टीम में तीन बेटियों का चयन

Sun, 05 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिहार में होने वाली राष्ट्रीय महिला सीनियर हैंडबॉल में प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में कैथल जिले की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें आरती सैनी, सीनू सैनी व स्नेहा सैनी शामिल हैं।

इन तीनों के चयन पर जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाडिय़ों में भी उत्साह है। चयनित खिलाड़ियों में आरती सैनी व सीनू सैनी खानपुर गांव से हैं और स्नेहा सैनी सीवन की हैं। तीनों महिला खिलाड़ी पिछले काफी समय से हैंडबॉल खेल रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में अपने जिले व माता पिता का नाम चमका चुकी हैं।
विज्ञापन


कोच प्रशांत राय ने बताया कि पूर्णिया (बिहार) में पांच से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय महिला सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में ये तीनों आरती, सीनू और स्नेहा हरियाणा की टीम की ओर से हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में 22 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक 10 दिन का अभ्यास शिविर लगाया गया था। इस शिविर में हरियाणा की 41 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि इनमे हरियाणा की टीम के लिए इन तीनों को चयनित किया गया है। इस सफलता पर इनके परिजनों और साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें