फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला को गोली मारकर तीन बदमाश फरार

Fri, 11 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के मलिक नगर में बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक 35 वर्षीय महिला के सीने पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घटना 10 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे की है, जब महिला अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बाहर से जा रही थी। हालांकि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन


घायल महिला सरोज ने बताया कि वह कैथल शहर में काफी समय से मलिक नगर में किराये पर अपने बच्चों के साथ रह रही है। वैसे वह नारनौल के पास माखंड गांव की रहने वाली है। उनका वहां जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसका कोर्ट केस चल रहा है। महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसी झगड़े के कारण उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई है।

उधर, महिला को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे डीएसपी बीरभान ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। बपूछताछ के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल महिला ने बताया कि सुबह तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए थे और उसको को गोली मारकर फरार हो गए। घटना का कारण जमीन को लेकर झगड़ा और उसकी रंजिश बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें