जिला अस्पताल में उपचाराधीन तीन कोरोना संक्रमित मंगलवार रात को भाग गए। जिनमें से एक मरीज वापस आ गया। दो के संबंध में पुलिस को और उस क्षेत्र के चिकित्सक को सूचना दे दी गई है। जिस क्षेत्र के ये मरीज रहने वाले हैं।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल से मंगलवार की रात को तीन कोरोना संक्रमित भाग गए। देर रात यह सूचना मिलने पर अस्पताल में अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही सुबह तीनों को फोन करके अस्पताल बुलाया गया। लेकिन इनमें से एक मरीज लौट कर आया। अस्पताल से जुड़े लोगों ने बताया कि तीनों मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। सुबह एक मरीज वापस लौट आया।
सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने कहा कि तीन मरीज अस्पताल से फरार हुए थे। जिसमें से एक मरीज वापस लौट आया। एसएचओ सिविल लाइन रमेश चंद्र ने कहा कि उनके पास मरीज के फरार होने व एक के वापस अस्पताल में लौटने की सूचना है। दो के फरार होने की जानकारी नहीं है। वे इस समय किसी ओर ड्यूटी में व्यस्त हैं।