फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंटेनर से तीन कारें टकराईं, एक पलटी

Tue, 13 Aug 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/निसिंग। करनाल-कैथल स्टेट हाईवे पर नरदक नहर के समीप ओवरटेक कर रहे कंटेनर से तीन गाड़ियां टकराने के बाद एक पलट गई। इस हादसे में कार सवार कैथल के बरोट गांव निवासी चार वर्षीय प्रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो महिलाएं चोटिल हैं।
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि सड़क के दूसरी ओर पराली के अवशेषों से भरी ट्राली खड़ी थी। ट्रॉली पलटने से सड़क के बीच बिखरी पराली की वजह से वाहनों को गलत दिशा से निकलना पड़ रहा था। इसी दौरान निसिंग की तरफ से आ रहे कंटेनर ने करनाल की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। कंटेनर कार को 15 फीट तक घसीटता ले गया। कार के पीछे आ रही दो अन्य कारें भी आपस में टकरा गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकाल पुलिस को सूचित किया गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस हुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचाया। कैथल के बरोट निवासी अनिल की कार में उसका चार वर्षीय बच्चा प्रियांश व दो महिलाएं थी, जिसमें प्रियांश गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें