फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी

Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में चोर अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चुराकर ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में जनकपुरी काॅलोनी निवासी राममेहर ने बताया कि 17 अगस्त को घर के बाहर बाइक खड़ी थी तभी चोरी हो गई। जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजकुमार निवासी राजौंद 12 अगस्त को किसी काम के लिए कैथल कोर्ट में आया था। अदालत परिसर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। जांच अधिकारी जगभान ने बताया पुलिस ने केस दर्ज किया है। चीका पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को घर के सामने से बाइक चोरी हो गई। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया की अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें