कैथल। ढांड के एक मकान से चोर सोने व चांदी के गहने व नकदी चुराकर ले गए हैं। ढांड पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर किया है। ढांड थाना को दी शिकायत में अनु ने बताया कि उसके पति कंपनी के काम से पटना गए हुए थे। 16 अगस्त को उसके पिता के साथ मकान का ताला लगाकर गांव बंदराना चली गई थी। रविवार सुबह वह घर पहुंची तो उसे उसके मकान के मेन गेट का व अंदर के कमरों ताले टूटे हुए मिला। जब उसने घर का सामान चैक किया तो घर से दो तोले सोने की चैन, चांदी की पांजेब वजनी आठ तोले, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा वजनी पांच तोले व 40 हजार रुपये चोरी हुए मिले। जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद