। ढांड रोड बाईपास चौक पर दो नवंबर को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया । वारदात में एक युवक को टांग में गोली लगी थी, जबकि उसके साथी पर डंडों व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपेवाला निवासी अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि वह अपने अन्य साथियं सहित गांव खुराना जा रहा था। ढांड चौक पर दो कार और बाइक सवार कुछ युवकों ने रोक लिया। उनमें से एक व्यक्ति ने अमित पर अवैध पिस्तौल से दो फायर करके उसे घायल कर दिया। जांघ में गोली लगन से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कुबूल किया कि उनकी अमित गुट के साथ पुरानी रंजिश होने कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एसआई बजिंद्र सिंह व एचसी तरसेम की टीम द्वारा पंचकुला के अभयपुर क्षेत्र में छापेमारी कर पिस्तौल से गोली दागने वाले आरोपी सन्नी निवासी अर्जुन नगर कैथल तथा प्रदीप निवासी जाखौली व जगमोहन निवासी पट्टी अफगान कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन व अनिल दोनों निवासी जखौली पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।