फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान पर फायरिंग के मामले में तीन काबू

Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान इन आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे, छह कारतूस व दो बाइक और एक बाइक इंजन बरामद किया है। यह जानकारी डीएसपी सुशील प्रकाश ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने यह सफलता हासिल करते हुए 19 मार्च को मामले में वांछित गांव पाई निवासी आरोपी नवीन व साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को काबू कर अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों की ओर से फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच के दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीमों ने राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई थी।

मामले में वांछित एक अन्य आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित को भी काबू करके व्यापक पूछताछ उपरांत अदालत के आदेशानुसार जेल में भेजा जा चुका है। मामले की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन फायरिंग करने की वारदात में शामिल था। आरोपी साहिल वारदातों को अंजाम देने के लिए लिए क्षेत्र की रेकी करता था तथा आरोपी दीपक अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, फरारी कटवाने तथा अन्य सहायता प्रदान करता था। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे, छह कारतूस , दो मोटर साइकिल तथा एक बाइक इंजन बरामद किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की ओर से 15 जनवरी को पाई में एक सचिन नाम के लडके पर जानलेवा फायर किये थे। 18 जनवरी को गांव छुड़ानी जिला झज्जर में दो व्यक्तियों पर जानलेवा फायर किए थे। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 26 फरवरी को आरोपियों ने पूंडरी स्थित मिठाई दुकान के मालिक पर फिरौती की एवज में फायरिंग की गई थी व 27 फरवरी को जगाधरी में एक घर में घुस कर जानलेवा फायर किए गए थे।
विज्ञापन


आरोपियों की झज्जर, यमुनानगर व कैथल पुलिस तलाश थी। सभी आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें