फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी सिम बेचने में तीन काबू

Sat, 25 Mar 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल के एसपी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला हरदोई के सेमरा समान चमाउ निवासी विवेक प्रताप, जिला हरदोई धीनी तुसौरा निवासी रामजी मिश्रा व यूपी के सीतापुर के आदर्श नगर जसवंत कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेशकर एक आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी रामजी मिश्रा व विवेक प्रताप को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। आरोपी जसवंत कुमार से पूछताछ के लिए पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

आरोपी विवेक के कब्जे से 166 फर्जी सक्रिय सिम, एक प्रिंटर, एक मोबाइल फोन तथा पांच फर्जी आधार कार्ड व आरोपी रामजी मिश्रा से 650 बिना सक्रिय सिम बरामद किए हैं। आरोपी विवेक प्रताप व रामजी मिश्रा ने कबूल किया है कि वे फर्जी सिम बेचने का काम करते हैं। दोनों ने आरोपी जसवंत को भी फर्जी सिम बेचे थे। जसवंत ने आगे किसी को बेच दिए थे।
विज्ञापन


डीएसपी चौधरी ने बताया कि कैथल पुलिस के पीआरओ प्रदीप नैन ने शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसपी मकसूद अहमद भापुसे के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है और इस आईडी से लोगों से रुपये मांगे जा रहे है। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया था।

डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार व साइबर थाना के पीएसआई शुभ्रांशु की संयुक्त टीम ने करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
ऐसा रहा संदेश
पहला संदेश हैलो का भेजा। दूसरी तरफ से हैलो जी... बोलाे। इसके बाद पूछा कि क्या हाल है। दूसरी तरफ से बढि़या है, जी आप बताओ। आरोपी बोला आपसे एक काम है दूसरा ने कहा कि जी। आरोपी बोला फोन पे है। जी। आरोपी ने बोला कुछ रुपये चाहिए थे। कल वापस डाल दूगा। इसके बाद दूसरी तरफ से पूछा आप कौन हो। इसके बाद बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें