फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार, मोबाइल छीनने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। गांव करोड़ा में दो दोस्तों पर हमला करके एक दोस्त का अपहरण करने व कार, मोबाइल और नकदी छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव करोड़ा निवासी तुषार, कपिल व मिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव पिलनी निवासी संदीप कुमार ने शिकायत में बताया था कि मोबाइल सिम कंपनी में तकनीशियन है। 26 सितंबर को गाड़ी में दोस्त अनिल कुमार के साथ गांव करोड़ा से भाना वाले रास्ते जा रहा था। रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी नीचे रास्ते में धंस गई। तभी अचानक तीन लड़के लाठी व डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया। उसे होश में आया तो पता चला कि आरोपी लड़के दोस्त अनिल कुमार को उसी की कार में अपहरण करके ले गए। गाड़ी में 15 हजार रुपये व एक मोबाइल भी रखा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपियों को पहचान लिया था। इनमें कपिल व तुषार करोड़ा और बिंटू शामिल थे। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें