फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपी रिमांड पर

Wed, 10 Apr 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रॉपर्टी डीलर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम क्षेत्र के तहत एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार वह कैथल में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है।

पांच अप्रैल को उसके पास एक फोन आया था। उसको कहा कि वह अभिषेक उर्फ सैकी बोल रहा है। धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम अपनी और अपने परिवार की सलामती चाहते हो तो 20 लाख रुपये देने होंगे। तुम जहां भी हो मैं तुम्हारे आसपास ही हूं।
विज्ञापन


अगर किसी को भी यह बात बताई तो उसके परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। उसने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। उसके पास बस 50 हजार रुपये ही हैं। उसके बाद बदमाश उसके पास आकर 50 हजार रुपये ले गया। जाते हुए उसको कहा कि कल तक बकाया पैसे का प्रबंध कर लेना। सात अप्रैल को दोपहर के समय वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। तभी तीन गाड़ियों में हरसोला निवासी अभिषेक, रोहित व सेगा निवासी प्रवीन अपने दोस्तों के साथ आए थे।

अभिषेक ने घर का आकर उसका गला पकड़ लिया और बोला कि बकाया पैसे क्यों नहीं दे रहा। उसकी पत्नी, माता और चाचा ने बचाव करना चाहा तो उन्हें धक्के मारे। शोर सुनकर ग्रामीण भी घर के बाहर आ गए थे। ज्यादा भीड़ होने के कारण बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना तितरम पुलिस ने करते हुए आरोपी हरसोला निवासी अभिषेक उर्फ सैकी व रोहित और सेगा निवासी प्रवीन को काबू कर लिया। सभी आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें