फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
08-कैथल। सीआईए-टू पुलिस गिरफत में ट्राला चुराने वाले दोनों आरोपी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य का ट्राला और एक बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पलविंद्र सिंह जनकपुरी कॉलोनी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में शिकायत दी गई थी कि 6 अगस्त की शाम उसने अपने ट्राला गुगामैड़ी के पास खड़ा किया था। रात के समय उसके ट्राले को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। एसपी ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में हेडकांस्टेबल प्रभात राविश की टीम शाम के समय करनाल रोड फाटक के पास नाका लगाए हुए थी। पुलिस द्वारा ग्योंग साइड से आए ट्राले को रुकवा कर जांच की गई तो यह पलविंद्र का ट्राला पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी रामनिवास निवासी नैना धौंस व रणधीर उर्फ धीरा मायापुरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया व ट्राला बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने वारदात के बाद ट्राले को ग्योंग के पास खेेतों में तिरपाल के नीचे छिपा दिया था, जिसे वे बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे कि पुलिस द्वारा काबू कर लिए गए।
एसपी ने बताया एक अन्य मामले में सीवन थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार व एसपीओ सुखदेव की टीम द्वारा शाम के समय रसुलपुर से एक बाइक पर सवार करीब 23 वर्षीय बुटा सिंह रसूलपुर को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान बाइक सुरेद्र सिंह पोलड़ की पाई गई। जो 5 अगस्त की शाम पोलड़ मेन रोड स्थित एक दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें