पुलिस ने गांव जनेदपुर से एक नशा तस्कर को काबू करके उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव जनेदपुर पहुंची एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने पर बलदेव सिंह जनेदपुर के मकान पर दबिश देकर बलदेव सिंह को उसके पशुबाड़ा से काबू कर लिया गया। जांच के दौरान उसके कब्जे में एक किलो 100 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। थाना सीवन में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे सीवन पुलिस के सबइंस्पेक्टर नरेश कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।