कैथल। चोरी के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कुलदीप की शिकायत के अनुसार 11 अगस्त को वह अपने मकान का ताला लगाकार अपने गांव गया हुआ था। 13 अगस्त को जब वह वापस आया तो उसके मकान का ताला टूटा मिला। चेक करने पर पता चला कि मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवर व 7500 रुपये नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी कृष्ण नगर कैथल निवासी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस ने आरोपी राजौंद निवासी विशाल व राकेश को काबू कर लिया गया। आरोपियों ने राजौंद में एक मकान में चोरी की थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाददो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
कैथल। कार चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी जिला रोहतक के गांव पवन जटाव निवासी गिरजाशंकर व इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी हरप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मॉडल टाउन जींद रोड कैथल निवासी अंकुर की शिकायत के अनुसार दो जनवरी की रात उसके मकान सामने से उसकी कार चोरी हो गई थी। दोनों आरोपी इससे पूर्व कार चोरी के अन्य मामलों में झज्जर व सुनारिया जेल में बंद थे, जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
देसी शराब सहित आरोपी को दबोचा
कैथल। चीका पुलिस ने एक आरोपी को 19 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिनेमा रोड चीका के पीछे वाली गली में स्थित एक दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध चीका निवासी राममेहर को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 19 बोतल शराब बरामद हुई। संवाद