फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मकानों से गहने और नकदी चोरी

Sun, 29 Sep 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानें से गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में राजौंद निवासी राजेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर से जरूरी कागज, गहने व एक लाख 45 हजार रुपये चोरी करके ले गया। यह सारी घटना घर में लगे कैमरे से फुटेज में रिकॉर्ड हो गई।

फुटेज देखकर उनको पता लगा कि गांव के वैशाली, रॉकी व मुकेश चिल्ली ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसे करीब दो लाख 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रसूलपुर निवासी जसवंत सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 26 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोने के गहने और 18 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें