कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन उद्घोषित अपराधी काबू किए। एएसआई जयपाल की ओर से चोरी के मामले में बेल जंपर महिला आरोपी जाखौली अड्डा कैथल निवासी सप्पो को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त महिला आरोपी पर तीन जनवरी 2018 को बालाजी मार्केट कैथल स्थित एक कबाड़ी दुकान से सामान चोरी करने का आरोप है।
उक्त मामले में महिला आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन महिला आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुई। महिला आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पीओ घोषित कर दिया था।
प्रवक्ता ने बताया दूसरे मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई रणदेव सिंह ने गांव पाई निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया। जो वर्ष 2019 दौरान चेक बाउंस मामले में माननीय अदालत ने पीओ घोषित किया था। तीसरे मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एएसआई जयपाल की टीम ने चेक बाउंस मामले में पीओ पटेल नगर कैथल निवासी आरोपी सुरेश कुमार को काबू कर लिया गया। संवाद