फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में चार नामजद

Mon, 08 Apr 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। न्यायालय के आदेश पर शहर थाना की पुलिस ने एक किसान के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में शहर थाना में दी गई शिकायत में प्यौदा निवासी किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह कैथल की नई अनाज मंडी के बूथ नंबर 36 के जगदीश राय से लेनदेन करता था। आरोप है कि जगदीश राय ने अपने अन्य साथियों महिपाल, कृष्ण और सूरजमल के साथ मिलकर इसका एक बैंक में खाता खुलवाते हुए उसके साथ करीब नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में उसे कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई। इस मामले के जांच अधिकारी थाना शहर पुलिस इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें