फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक की हत्या में तीन आरोपी काबू

Tue, 18 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल में एक युवक हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में राजौंद थाना प्रभारी एसआई राजकुमार की टीम ने जांच करते हुए शिव कॉलोनी कैथल निवासी आरोपी अमन और सौंगल निवासी मनोज उर्फ विनोद व अजय को गिरफ्तार कर लिया।

अदालत में पेश कर पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाडला निवासी अंकुश ने शिकायत दी थी कि गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस आदि के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया। शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे।
विज्ञापन


अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर कई लोग आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इनमें से सन्नी ने अपने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे प्रिंस नीचे गिर गया।

फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। इस हमले में सिर पर लगी चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपियों ने मारपीट बंद कर दी। वे तुरंत प्रिंस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना राजौंद में मामला दर्ज कराया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमन सोंगल निवासी विनोद का भांजा है। जो विनोद का गांव में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अमन से बोलकर अमन के दोस्त झगड़े के लिए बुलाए थे।

विनोद ने गांव में रुक्का मारा कि मैंने बाहर से बंदे बुलाए है। पड़ोसियो ने बाहर के बंदो को गांव से वापस भेजने के लिए मारपीट की। अजय व एक अन्य आरोपी सन्नी ने मृतक को डंडा मारा जिससे वह गिर गया। विनोद व अमन उसको उनके घर अंदर ले गए तथा उनका प्लान ये था कि मौत का मामला जिससे झगड़ा हुआ था उनके सिर मड़ देंगे।
विज्ञापन


सभी आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी विनोद व अजय का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया व आरोपी अमन न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें