फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगोड़ा पकड़ो अभियान में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पीओ पकड़ो अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े आरोपियों को काबू किया है।

एसपी उपासना ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश और एएसआई महा सिंह की टीम ने गांव बुआणा, जिला जींद निवासी मोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 23 सितंबर 2022 को थाना शहर क्षेत्र में एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप है। आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भूमिगत हो गया और 7 नवंबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था।

दूसरे मामले में एचसी अनिल कुमार की टीम ने गांव सजुमा निवासी धर्मवीर उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया। धर्मवीर को 1 जनवरी 2020 को कलायत पुलिस ने 4.25 बोतल हथकड़ी शराब के साथ पकड़ा था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह भूमिगत हो गया था और 28 अप्रैल 2025 को पीओ घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में एचसी अनिल कुमार की टीम ने पूंडरी निवासी राजीव को काबू किया। राजीव को 11 मार्च 2017 को थाना पूंडरी पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा था। वह भी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भूमिगत हो गया था और 26 नवंबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था।

एसपी उपासना ने बताया कि तीनाें आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी मामलों में पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें