फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीली गोलियां बेचने में दो और आरोपी काबू

Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस ने 2500 प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में सप्लाई चेन से जुड़े दो और आरोपियों को काबू कर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने करनाल की महादेव कॉलोनी में रहने वाले दिवांशु उर्फ विशु तथा माता गेट कैथल निवासी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। अदालत से आरोपी प्रवीन का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 28 नवंबर को सीआईए-1 पुलिस टीम ने गांव पहाड़पुर से चक्कू लदाना रोड पर नाकाबंदी के दौरान पैदल जा रहे चक्कू लदाना निवासी रवि को दबोचा था। उसके कब्जे से पॉलीथिन में रखे पांच डिब्बों से ट्रामाडोल की 2500 गोलियां बरामद हुई थीं। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज करके जांच एएसआई गुरदान सिंह को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया था कि उसे ये गोलियां दिवांशु उर्फ विशु ने मुहैया करवाई थीं। पुलिस ने 30 नवंबर को दिवांशु को काबू किया और न्यायालय से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान दिवांशु ने खुलासा किया कि उसे यह नशीली गोलियां प्रवीन कुमार से मिली थीं।
विज्ञापन


आगामी जांच में प्रवीन को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अदालत से आरोपी प्रवीन के तीन दिन के रिमांड की मांग की, जिसे मंजूरी दे दी गई। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क के अन्य संभावित कड़ियों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें