फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका गोदाम से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र में गोदाम से गेहूं की बोरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान आरोपी बलबेहडा निवासी रणधीर सिंह, सेगा प्लाट चीका निवासी रुलदू तथा महामादा चोबे तोला जिला चंपारण बिहार निवासी उपेंद्र राय उर्फ राजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडी चीका निवासी सतीश कुमार की शिकायत अनुसार नौ दिसंबर को कैथल रोड चीका स्थित उसके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 243 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। ।आरोपी सीसीटीवी कैमरों में

सुबह-सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की बोरियां ले जाते हुए लोग दिखाई दिए।

इस संदर्भ में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एएसआई करनैल सिंह की टीम ने करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें