फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी निकालने पर झगड़े में गंडासे-ईंटों से हमला

Wed, 17 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव मालखेड़ी में गली से थार गाड़ी निकालने को लेकर झगड़ा हो गया। शाम को आरोपियों ने गंडासी और ईंटों से हमला कर दिया।

गांव मालखेड़ी निवासी गुरमेल सिंह की शिकायत पर गांव के ही हीरा, कर्ण सिंह, जरनैल, जसकर्ण, कालू, रामफल, सलिंद्र, रवि, मक्खन, बिंद्र, अमरीक, भीम, आजाद, शेखर, कुलदीप, बिट्टू, पोला सहित अन्य के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को उसके बेटे राहुल की सगाई थी। रिश्तेदार घर आए हुए थे। घर के पास ही गली में ही कार्यक्रम को लेकर कुर्सी बिछाई हुई थी। तभी हीरा और कर्ण सिंह अपनी काले रंग की थार गाड़ी लेकर आए और कुर्सी हटाने के लिए कहने लगे। उन्हें समझाया गया कि यहां सगाई का कार्यक्रम चल रहा है और गाड़ी दूसरी गली से
विज्ञापन


ले जाओ।

उस समय तो आरोपी मान गए, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे सभी आरोपी गंडासी और हाथाें में ईंट लेकर आ गए। गाड़ी न निकालने देने की रंजिश में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें