कैथल/कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने चोरी के मोबाइल बेचने के आरोप में अनिल कुमार निवासी धौंस (कैथल), गुरमीत उर्फ कालिया निवासी करसिन्धु (जींद) और हिमांशु उर्फ रवि निवासी धरमपुरा (कैथल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 जुलाई को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम जिंदल चौक के पास मौजूद थी। तभी पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ताऊ देवी लाल पार्क में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और उनके कब्जे से सात मोबाइल बरामद किए। आरोपियों पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद