फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पुलिस ने ताश से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान पूंडरी निवासी मंगल सिंह, राजपाल और मोहना निवासी सावन के रूप में हुई। उनके कब्जे से 4,200 रुपये नकद और 52 पत्ते बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूंडरी पुलिस प्रभारी एसआई बहादुर सिंह की टीम को गश्त दौरान सूचना मिली कि इंद्र कॉलोनी, पूंडरी में मंगल सिंह के मकान पर कुछ लोग ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने रेडिंग कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें