कैथल। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी केशव तिवारी, अजय कुमार निवासी सोनिया विहार नई दिल्ली और संतोष कुमार निवासी जेजे कैंप बदली दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि हुड्डा सेक्टर-19 निवासी अनमोल मेहंदी रत्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह घर से ट्रेडिंग और ब्रोकिंग का कार्य करता है और उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 18 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने नए क्रेडिट कार्ड ऑफर का झांसा देकर पुराने को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया बताई।