फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने फरार चल रहे तीन भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी महमुदपुर पुलिस टीम ने चक्कू लदाना निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 17 अगस्त 2020 को पीएचसी कसौर से इन्वर्टर बैटरी चोरी करने का आरोप है। जमानत लेने के बाद आरोपी के पेश न होने पर अदालत ने 17 जनवरी को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने राज नगर कैथल निवासी अमित कुमार को काबू किया। आरोपी वर्ष 2020 के चेक बाउंस मामले में वांछित था। अदालत ने 15 जुलाई 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने बलराज नगर कैथल निवासी राममेहर को गिरफ्तार किया, जो वर्ष 2019 के चेक बाउंस मामले में फरार था। अदालत ने 13 जनवरी 2026 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें