फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन भगोड़े आरोपियों को काबू किया

Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बलवंती निवासी बलकार को काबू किया है। आरोपी को 20 जून 2022 को 20 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया था। अदालत ने 8 दिसंबर 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। हरसौला निवासी नरेश को पुलिस ने काबू किया। उसे तितरम पुलिस ने 25 जुलाई 2021 को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया था। उसे 20 नवंबर 2021 को पीओ घोषित किया था। तीसरे मामले में पुलिस ने 2019 के दौरान चेक बाउंस मामले में आरोपी गांव नीमवाला निवासी संदीप को काबू किया गया। इसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ था। 12 जून 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें