फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल नर्सरियों के लिए आवेदन आमंत्रित

Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने प्रदेश में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरियां आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सरकारी स्कूलों, निजी शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि खेल नर्सरियां केवल उन्हीं खेलों के लिए स्थापित की जाएंगी, जो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही नर्सरियों का आवंटन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें