फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कब्जा करने और जान से मारने की दी धमकी

Sat, 22 Feb 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में मॉडल टाउन निवासी कालू राम की शिकायत पर आरोपी कृष्ण व सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता में बताया कि उसने दोनों आरोपियों के साथ मिलकर ढांड रोड पर कुछ जमीन ली थी। इसमें ज्यादातर जमीन उसकी तो कुछ जमीन दोनों आरोपियों की थी। जमीन की रजिस्ट्री भी उसके पास है। आरोपियों ने कैथल रहने का फायदा उठाकर उसकी ईंट हटा दी और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवादबालू गांव में महिला को दो ने पीटा
विज्ञापन

कैथल। बालू गांव में हुई मारपीट में महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव बालू के सुरेंद्र सिंह ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को सायं नरेंद्र और अखिल ने घर में घुसकर मां कमला देवी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी कभी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें