फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेल्समैन को पीटकर हजारों रुपये लूटे

Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जांबा गांव में तीन आरोपी शराब ठेके के सेल्समैन को पीटकर गल्ले से 12 हजार 800 रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के गांव राहड़ा निवासी सन्नी ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह गांव जांबा में शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। पांच जून को रात करीब 09:30 बजे दो लडक़े फतेहपुर निवासी प्रिंस व पाई गेट पूंडरी निवासी काला ठेके पर आए आर उससे उधार पर एक बोतल शराब मांगने लगे। उसने मना किया तो प्रिंस डंडा लेकर आया और उसे पीटने लगा। फिर काला व एक अन्य लड़का ठेके के अंदर घुस गए और उसे चोटें मारकर गल्ले से 12 हजार 800 रुपये लूटकर ले गए। जाते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी रामबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें