फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरिया बेचने के नाम पर ठगे हजारों

Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरिया बेचने के नाम पर एक आरोपी ने एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जनकपुरी कॉलोनी निवासी राजबीर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि मकान पर चिनाई का काम चल रहा है। आठ दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की कि वह सरिया बेच रहा है और 16 क्विंटल सरिया 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दे देगा। आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया और अगले दिन सरिया भेजने की बात कही। आरोपी नौ दिसंबर को दोपहर 02.30 बजे घर पर सरिया लेकर आ गया और 60 हजार रुपये लेकर चला गया। बाद में आरोपी ने वे रुपये संबंधित दुकानदार को जमा नहीं करवाए और स्वयं हड़प गया। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें