फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अबकी 22,187 युवा करेंगे पहली बार मतदान

Sat, 05 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव 2024 के तहत शनिवार को मतदान होगा। अबकी जिले के 22,187 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।जिसमें जिले की चार विधानसभाओं क्षेत्रों में आठ लाख 24 हजार 408 मतदाता हैं। इसमें चार लाख 31 हजार 148 पुरुष और तीन लाख 90 हजार 664 महिला मतदाता, 15 ट्रांसजेंडर व 2581 सर्विस वोटर शामिल हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।

डीसी ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से 29 वर्ष के आयु वर्ग के एक लाख 98 हजार 17 मतदाता हैं। चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में भी काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा कि 12 सितंबर 2024 को जारी की गई लिस्ट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो कैथल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुल दो लाख 23 हजार 449 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर कलायत विधानसभा क्षेत्र है। दो लाख 15 हजार 129 मतदाता हैं। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 122 और गुहला विधान सभा क्षेत्र में कुल एक लाख 92 हजार 708 मतदाता हैं। डीसी के मुताबिक अगर आयु वर्ग की बात करें तो जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 22 हजार 187 मतदाता हैं। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के कुल एक लाख 75 हजार 830 मतदाता हैं। इसी प्रकार 85 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के कुल 9 हजार 360 मतदाता हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से ज्यादा है। इनमें 6 हजार 171 महिलाएं एवं 3 हजार 189 पुरुष मतदाता शामिल हैं। सौ वर्ष से अधिक आयु के 317 मतदाता हैं। जिले में 2581 सर्विस मतदाता हैं तथा 7 हजार 282 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें