फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकता की है यह जीत : बलविंद्र

Tue, 21 Jan 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव में वार्ड नंबर 21 से पंचायती उम्मीदवार बलविंद्र सिंह भिंडर ने जीत दर्ज की। अपनी इस जीत पर उन्होंने सिख समाज और वार्ड के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। भिंडर ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि सिख समाज की एकता, विश्वास और समर्थन की जीत है।

उन्होंने कहा कि सिख समाज ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसके लिए हरसंभव प्रयास करूंगा और इसे कभी टूटने नहीं दूंगा। भिंडर ने कहा कि अब मेरी जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंेेने कहा कि वे सिख समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि गरीबों, जरूरतमंदों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हितों की रक्षा करना मेरा पहला उद्देश्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख समाज की परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों को मजबूती देने के लिए मैं हर कदम उठाएंगे। यह जीत एक प्रेरणा है, जो उन्हें सिख समाज की सेवा के लिए समर्पित रहने की ताकत देती है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हर समय सिख समाज के साथ खड़े रहेंगे और उनके हर सपने को साकार करेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी अमरेंद्र सिंह खारा, चरणजीत सिंह बाजवा सैर, साहब सिंह संधू, अवतार सिंह धामी, हरप्रीत झब्बर, साहब सिंह सिंह चीमा, करण गिल सहित सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।
विज्ञापन


वहीं, किसी भी पार्टी के समर्थन पर भिंडर ने कहा कि वह एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। ऐसे में वे निर्दलीय तौर पर गुरुघरों की सेवा करने वाली कमेटी में शामिल होंगे। वे न तो किसी पार्टी से जुड़े हैं और न भविष्य में जुड़ेंगे। वे केवल समाज के हित और गुरुघरों की सेवा के कार्य में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें