फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान से आभूषण चोरी करने का तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक मकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चीका के शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र निवासी विकास उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि वार्ड नंबर चार चीका निवासी दानी देवी ने शिकायत में बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए मायके गई हुई थी। 8 अगस्त को जब वह घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर चेक करने पर 14 तोला चांदी के हथफूल, 6 जोड़ी चांदी की चुटकी, 6/7 चांदी के सिक्के, सोने का कोका, 2 चांदी की तागड़ी, एक फर्राटा पंखा व अन्य सामान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें