फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज : सुबह हुई बूंदाबांदी, दिन में बढ़ने लगी गर्मी

विज्ञापन
अंबाला रोड पर गर्मी से बचाव को लेकर सिर पर परना ओढ़ कर गुजरते युवक। संवाद
विज्ञापन
कैथल। क्षेत्र में बुधवार को तड़के आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। सुबह हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। दोपहर के समय तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही हवा में उमस बढ़ गई और गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। सुबह की बूंदाबांदी के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। केवल दिन ही नहीं बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

हवाओं का दौर जारी
14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र ने कहा कि हवा की गति तेज होने के कारण वातावरण में शुष्कता बढ़ रही है। तेज हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 24 घंटों में क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यदि तेज बारिश होती है तो तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है जिससे आम जनता को इस उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

अंबाला रोड पर गर्मी से बचाव को लेकर सिर पर परना ओढ़ कर गुजरते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें