फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी चीका निवासी नरेश को काबू कर लिया। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी नरेश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक विजय की शिकायत के अनुसार वह इस समय पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में रहता है। वे दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई अजय मार्च 2022 में उनके पुराने गांव की एक विवाहिता को लेकर गांव से चला गया था। इसके बाद से ही विवाहिता का परिवार उनके परिवार को बदला लेने और जान से मारने की धमकी देता रहता था। इस रंजिश के डर से उसके पिता रणधीर परिवार सहित उसके मामा के गांव में रहने लगे।
विज्ञापन


विजय लड़ाई झगड़े के पुराने केस में पीओ घोषित होने के कारण 16 मार्च 2024 से कैथल जेल में बंद था। इसलिए उसके पिता 30 मार्च को गुहला अदालत में गांव के कुछ लोगों को लेकर उसकी जमानत करवाने के लिए गए थे। उसकी जमानत मंजूर होने के बाद जेल के बाहर उसके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार उसे कार में लेने के लिए आए हुए थे। वह शाम को सवा सात बजे वह जेल से बाहर निकला तो उसके मामा ने बताया कि गुहला अदालत से वापस आते समय करीब 4:30 बजे रास्ते में उसके पिता व उनके साथ दो अन्य लोगों को किसी ने गंभीर चोटें मार दी हैं। वे उनको एंबुलेंस से कैथल अस्पताल लेकर आ रहे हैं।

इस बात का पता चलते ही वह अपने मामा के साथ करनाल बाइपास चौक कैथल पर पहुंच गया। कुछ देर बाद एंबुलेंस भी चौक पर पहुंच गई। वह मामा के साथ एंबुलेंस में बैठ गए। इस दौरान उसके पिता ने उसे बताया कि जब वे अदालत गुहला से उसकी जमानत करवाकर अपनी कार से कैथल आ रहे थे। इस दौरान साढ़े चार बजे के करीब माता बनभौरी मंदिर चीका के पास एक लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक जसपाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जसपाल उस व्यक्ति का भाई है, जिसकी पत्नी उसके भाई के साथ चली गई थी। उसी समय पीछे से आई एक सफेद रंग की गाड़ी ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। उस गाड़ी से निर्मल, संजू, विजय उर्फ बकरा, राजेंद्र उर्फ सेंटी व 4/5 लड़के हाथों में डंडे, गंडासी व हथौड़ा लेकर उतरे। आरोपियों ने उसके पिता की कार पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पिता की कार के शीशे तोडक़र उसके पिता व साथ गए गांव के दो अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें मारी।
विज्ञापन


बाद में राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसके पिता व अन्य दो लोगों को गुहला अस्पताल में पहुंचा दिया। वहां से डॉक्टर ने ज्यादा चोटें होने के कारण तीनों को कैथल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसके पिता को कैथल अस्पताल में ले गए। जहां गंभीर चोटें होने के कारण उसके पिता ने बोलते-बोलते दम तोड़ दिया। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को काबू किया जा चुका है।





आरोपी नरेश भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें